भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या

16 Views

मेंहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कटात निवासी विजेन्द्र राम कि चाकू से वार कर हत्या कर देने का समाचार प्रकाश में आया है। यह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटात निवासी विजेन्द्र राम पुत्र लवटन राम उम्र 35 वर्ष कि उस समय हत्या कर दी गई, जब वह खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे।
घटना शनिवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। घटना का कारण पटिदारों से जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेंज दिया।
पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी हुई है। मौके पर क्षेत्र अधिकारी लालगंज मुकेश पाण्डेय थाना अध्यक्ष मेंहनगर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *