खुरहट। ​सुंदर काण्ड पाठ एक साधना तथा महा यज्ञ है ।

52 Views

खुरहट। ​सुंदर काण्ड पाठ एक साधना तथा महा यज्ञ है । सुंदर काण्ड पाठ मात्र संगीत नहीं बल्कि जीवन में उतारने और श्री हनुमान जी महाराज के चरित्रों का अनुकरण करना है । उक्त सद्विचार है श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल चंदू चाचा के ।वे खुरहट में धनंजय वर्मा के निवास पर आयोजित श्री सुंदर काण्ड पाठ के दौरान उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सुंदर काण्ड पाठ परिवार अपने सुकृतयो से जनपद ही नहीं देश प्रदेश के पटल पर अपना अमिट छाप छोड़ रहा है जो पूरे परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है ।इस अवसर पर समिति प्रमुख ने फाउंडर सदस्यों राम प्यारे गुप्ता डा एस लाल गुप्ता और अजय गुप्ता को बताया कि उक्त लोग समिति के लिए पूरी तरह समर्पित हैं ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय मिश्र आशीष सिंह अरुण वर्मा डा रामगोपाल रवि प्रकाश बरनवाल धनंजय वर्मा आदि ने सुंदर काण्ड पाठ पढ़ा ।अखिलेश यादव ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया।अंत में आरती भोग और प्रसाद वितरण तथा भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक यादव विकास विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा आशीष प्रजापति अजित वर्मा रामजी गुप्ता चुन्नी लाल तरुण सिंह मोती लाल विश्वकर्मा अमर सिंह कुशवाहा सत्यजीत राय ध्रुव नारायण गुप्ता प्रमोद शर्मा ठाकुर प्रसाद शर्मा संजय वर्मा रामभवन शर्मा सुशील जायसवाल जर्नादन गुप्ता अनिल शर्मा उमेश चंद पाण्डेय विजय कुमार समेत सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *