अखिलेश कुमार सिंह बने मेहनाजपुर के नए थानाध्यक्ष, अपराधियों में मचा हड़कंप

28 Views

आजमगढ़ – जिले मे थाना प्रभारी के स्थानांतरण के बाद आजमगढ़ जिले के अंतिम छोर मेहनाजपुर थाना के थाना प्रभारी मनीष पाल का स्थानांतरण आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के पी आर ओ पद पर हुआ है वहीं नए थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने मेहनाजपुर थाने का कार्यभार संभाल लिया है। उनके आगमन से क्षेत्र में नई उम्मीदों का माहौल बन गया है। बतादे कि इससे पहले अखिलेश कुमार सिंह लगभग 10 महीने तक गंभीरपुर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रहे, जहां उन्होंने अपनी कड़ी कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से खास पहचान बनाई। गंभीरपुर में उनके कार्यकाल के दौरान अपराधियों और माफियाओं में खौफ का माहौल बना रहा। उनके स्थानांतरण के बाद मेहनाजपुर क्षेत्र में एक नये उम्मीद की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके आने से इलाके में अपराध पर और लगाम लगेगी और आम जनता को और राहत मिलेगी। नवागत थाना प्रभारी ने मीडिया से बात चित मे बताया की उनकी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण, किसी भी मामले मे सही तरीके से न्याय हो वहीं हिस्ट्रीसिटरो का सत्यापन और पहले के मामले मे जेल गए अपराधियों का सत्यापन, थाने के आस पास बॉर्डर छेत्र मे भी बराबर निगरानी और वाहन चेकिंग, रात्रि निगरानी व वाहन चेकिंग, राजस्व सम्बंधित सभी मामले मे समाधान दिवस के साथ सम्बंधित अधिकारियो के जाँच के बाद कार्यवाही रहेगा |
मेहनाजपुर के स्थानीय लोगो का कहना है कि नवागत थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह का नेतृत्व न केवल मजबूत है, बल्कि निष्पक्ष भी है, हमको उम्मीद है की क्षेत्र में न्याय और सुरक्षा दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *