नहीं रहे दुर्गा पूजा समिति के खाद्य रसद मंत्री गोलू मोदनवाल

65 Views

बोगरिया, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पूर्वी छोर के बहुत ही मेहनती और व्यवहार कुशल रसद खाद्य मंत्री गोलू मोदनवाल के आकस्मिक निधन पर समिति के सभी सदस्य और बाजार वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बताते चले कि गोलू मोदनवाल नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पूर्वी छोर में कई सालों से जुड़े हुए थे और उनका व्यवहार बहुत ही सराहनीय था वह हर कार्य में आगे बढ़-चढ़कर के भाग लेते थे परंतु कुछ दिनों से लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे। बुधवार के दिन दोपहर 3:00 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली उनके अंतिम यात्रा में सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ बाजार वासियों ने गहरा शोक व्यक्त कर ईश्वर से उनकी आत्मा को स्वर्ग में स्थान देने की प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *