रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़।
शुक्रवार के दिन लगाए गए मेगा विद्युत बिल समाधान दिवस के दिन धनेहरी फीडर रासेपुर आजमगढ़ पर नव नियुक्त अवर अभियंता बिनू प्रसाद से जब पत्रकारों के द्वारा कई महीने से खराब जर्जर केबलों की समस्याओं के बारे में तीखे सवाल और विद्युत व्यवस्था की समस्याओं के प्रश्न पूछे गए तब नवनियुक्त अवर अभियंता ने कहा कि अभी मैं नया आया हूं और मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इस व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए इसी क्रम में अवर अभियंता ने स्वयं गांव-गांव जाकर के बिजली के केबल और तारों,ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर रहे हैं और अपने सहयोगियों से इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के आदेश देकर के स्वयं जांच भी कर रहे हैं।इसी क्रम में आज बोगरिया बाजार में कई महीनो से खराब केबल जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके थे उन्हें बदला गया। दूसरा कार्य रायपुर पट्टी ग्राम सभा में ट्रांसफार्मर से केबल जल करके भ्रष्ट हो चुके थे जिन्हें फिलहाल दुरुस्त किया गया है कुछ दिन बाद उसको अच्छी तरह से केबल लगवा करके दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया गया है।अब आगे इसी तरह से अगर अवर अभियंता लोगों की समस्याओं को संज्ञान में लेते रहेंगे तो इस तरह की समस्याएं उत्पन्न नहीं होगी। पत्रकारों के द्वारा एक और प्रश्न उठाया गया था कि यहां की मेन सप्लाई मुबारकपुर से हटा करके जहानागंज किया जाए अब देखना यह है कि यह कब होता है और इसके लिए अवर अभियंता महोदय उच्च अधिकारियों से बात करके कब तक इसे जहानागंज से जुड़वां पाते हैं।
फिर भी ऐसे ही अधिकारी ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य करें तो यह समस्याएं उठेंगी ही नहीं खैर कोई बात नहीं पत्रकारों के द्वारा किया गया प्रयास सार्थक हुआ जिसके लिए जनता ने अवर अभियंता महोदय को और बिजली विभाग के लोगों के साथ-साथ पत्रकारों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।



