33 Views
रिपोर्ट : जय प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़ के रासेपुर धनेहरी फीडर पर 22 मई 2026 को विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 20 से 25 उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
शिविर में लोगों ने अधिक बिजली बिल, खराब मीटर, सोलर पैनल होने के बावजूद बिल आने तथा बिजली सप्लाई की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने धनेहरी फीडर की मुख्य सप्लाई पुनः जहानागंज से जोड़ने और जर्जर केबलों की मरम्मत कराने की मांग की।
शिविर में अवर अभियंता बिनु प्रसाद, अमरेंद्र सिंह, चंचल श्रीवास्तव और शैलेंद्र कृष्ण सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। कैंप समाप्त होने के बाद अवर अभियंता बिनु प्रसाद ने गांव-गांव जाकर स्वयं निरीक्षण भी किया और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली।


