215 Views
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आज सिविल कोर्ट मऊ परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, सुशासन एवं कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर त्रिपाठी, राजेश तिवारी, राधेश्याम सिंह, अश्वनी पाण्डेय, अधिवक्ता संदीप श्रीवास्तव, अधिवक्ता रमाकांत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग सिंह (शिकारी) सहित अन्य अधिवक्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
