बिजली संकट, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर की लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

40 Views

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी आज़मगढ़ जिला के कार्यकर्ताओं ने प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव जी की उपस्थिति में व ज़िलाध्यक्ष रविन्द्र यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में माननीया राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रान्त अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि सरकार खुद को डबल इंजन का बताती है और बिजली चौबीस घंटे में अड़तालीस बार काट रही है स्मार्ट मीटर बिना बिजली के भी दौड़ता है और बिजली का दाम सबसे ज़्यादा महंगा यूपी में ही है ये अनियमितता सरकार त्तकाल दूर करें नहीं तो हम आंदोलन के लिये बाध्य होंगे

जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पूरे प्रदेश में आम नागरिक, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। जनता देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उद्योग, व्यापार, खेती और विद्यार्थियों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि बाराबंकी में बिजली न होने के कारण सड़क किनारे सो रहे एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत प्रदेश की बदहाल बिजली व्यवस्था का दुखद उदाहरण है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिया जाना चाहिए।

जिलाउपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जब जनता बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, तब सरकार के जिम्मेदार मंत्री समस्याओं का समाधान करने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त हैं। जनता को राहत देने के बजाय उसकी आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिए परेशानी का कारण बताते हुए कहा कि प्रदेशभर से फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और कई गुना बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों उपभोक्ता आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की करोड़ों जनता के हितों से जुड़ा हुआ है और यदि सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन को और तेज करेगी।
आज के कार्यक्रम में सभाजीत यादव, दिनेश कुमार यादव, अभिषेक राजभर ,संजय राय ,शाहिद,राम सतन पटेल, राकेश मौर्य, सोनू यादव,हरेंद्र यादव, पदम चौहान, रूपेश विश्वकर्मा, रमेश मौर्य, तफसीर आलम,इसरार अहमद,शरद चंद्र राघव,गीतांजलि राघव,पीयूष यादव,रामरूप यादव,बाबूराम यादव,इंद्रेश यादव,दिनेश यादव,कमलेश यादव,एमपी यादव,राजमन यादव,कालीमुर्रहमान, आशीष मौर्य,जीवन ज्योति ,नूरुजमा छोटेलाल,अमरनाथ यादव,संजय यादव,उमेश यादव,राम प्रसाद यादव, ओम प्रकाश,सुरेश सिंह आदि साथी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *