कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रयास से हटा अवैध बैरियर, क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर

26 Views

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के मोहम्मदपुर-हरिहा मार्ग पर अमोड़ा टोल नाके द्वारा लगाए गए कथित अवैध बैरियर से क्षेत्र की जनता लंबे समय से परेशान थी। इस बैरियर के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली वाहनों, किसानों, व्यापारियों तथा मालवाहक ट्रकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय जनता ने अपनी समस्या को लेकर कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दारा सिंह चौहान के आजमगढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराया। जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए दारा सिंह चौहान ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और जिलाधिकारी आजमगढ़, मंडलायुक्त सहित संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता की। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार के उच्च स्तर तक इस मुद्दे को पहुंचाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को भी क्षेत्र की जनता की समस्याओं से अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रभावी हस्तक्षेप और लगातार प्रयासों का परिणाम यह रहा कि प्रशासन हरकत में आया और मोहम्मदपुर-हरिहा मार्ग पर लगाए गए अवैध बैरियर को हटाने की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि “बाबा का बुलडोजर” अवैध बैरियर पर गरजा और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ।बैरियर हटने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, व्यापारियों, वाहन चालकों तथा अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अब स्कूली बसों, एम्बुलेंसों, किसानों के वाहनों और मालवाहक ट्रकों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो जाएगा।क्षेत्रीय जनता ने इस जनहितकारी पहल के लिए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाकर एक बड़ी समस्या का समाधान कराया है। लोगों का मानना है कि दारा सिंह चौहान का आजमगढ़ से विशेष लगाव है और वे हमेशा जनपद के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जनहित के मुद्दों पर दारा सिंह चौहान की सक्रियता और तत्परता उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित करती है। मोहम्मदपुर-हरिहा मार्ग से अवैध बैरियर हटाए जाने को क्षेत्र की जनता उनकी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देख रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *