भावी प्रधान प्रत्याशी जितेंद्र सरोज की मौजूदगी में 1500 पौधों का वितरण

61 Views

आजमगढ़: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम पंचायत बहोरापुर में पूर्व प्रधान रामधारी के आवास पर पौधारोपण अभियान के तहत करीब 1500 पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भावी प्रधान प्रत्याशी जितेंद्र सरोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

इस अवसर पर कमलेश मास्टर जी, अंगद सरोज, अच्छे लाल सरोज, दीनानाथ सरोज, पप्पू सरोज, सेवालाल सरोज, शेखर सरोज, रामचंद्र सरोज सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण एवं गांव को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *