परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश पुलिस पर लगाया मनमानी करने का आरोप
आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के नेवरसिया बाजार में पिकअप के धक्के से युवती की मौत पिता घायल
बताते चले की नेवरसिया ग्राम सभा के रहने वाले प्रमोद कनौजिया अपनी बेटी पूनम कनौजिया को लेकर निरंकारी भवन परमानपुर से घर जा रहे थे तभी पीछे से परमानपुर की तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों के माध्यम से दोनों लोगों को 100 सैया अस्पताल परमानपुर ले जाया गया जहां डॉक्टर टीम ने पूनम कनौजिया को मृत घोषित कर दिया इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर बिना किसी पंचनामा के जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेज दिया जिसको लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला है काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और शव को वापस लाने की मांग करने लगे और कहने लगे आखिर पुलिस बिना पंचनामा किया शव को क्यों भेजा अपराध अफरा तफरी देख थाने से पुलिसकर्मी पंचनामा के लिए गांव पहुंचे जहां पर परिजन एवं ग्रामीण ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक पिकअप गाड़ी पकड़ी नहीं जाती है तब तक हम पंचनामा नहीं बनाएंगे पुलिस बैरंग थाने वापस लौट आई अब सोचने वाली यह बात है कि ग्रामीणों ने जो यह गंभीर आरोप लगाया है कि बिना परिजनों के सहमति लिए पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय क्यों भेजा
तरवा पुलिस की बड़ी लापरवाही बिना पंचनामा किए ही भेजा पोस्टमार्टम हाउस
25 Views
