चक्रपाणपुर/नरेहथा :
चक्रपाणपुर के नरेहथा में स्थापितआदर्श पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थी सौरभ यादव और सिद्धांत यादव ने नीट-2026 की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दिव्यांशु यादव 611 अंक सौरभ यादव ने 572 अंक तथा सिद्धांत यादव ने 575 अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के इस खास अवसर पर आज विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दोनों विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में विद्यालय के सभी अध्यापक अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या भावना सिंह ने अपने संदेश में कहा कि दिव्यांशु यादव,सौरभ और सिद्धांत की नीट-2026 की परीक्षा में सफलता कठोर परिश्रम,अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। हमें विश्वास है कि ये तीनों विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर
विद्यालय के एकेडमिक हेड अमित सिंह ने कहा नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय उपलब्धि है।यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।आदर्श पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक वंश बहादुर सिंह विद्यालय के व्यवस्थापक चंद्रशेखर सिंह विद्यालय के डायरेक्टर श्री राहुल सिंह ने भी तीनों छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नीट परीक्षा में पास होने वाले तीनों छात्रों को विद्यालय के अध्यापक मनोज दुबे,प्रतिभा सिंह,रवि राय,हरिकेश सिंह आदि विद्यालय परिवार के लोगों ने भी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
आदर्श पब्लिक स्कूल चक्रपाणपुर नरेहथा के छात्रों ने नीट परीक्षा पास कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम किया रोशन
138 Views
