वरिष्ठ परामर्शदाता डा ए के सिंह के आर्थिक सहयोग से थाना सरायलखंसी मऊ से प्राप्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार

39 Views

यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना सराय लखनसी जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 321/2026 के तहत पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न में शव को देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च जिला चिकित्सालय मऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता (एनेसथेटिस्ट ) डा. ए. के सिंह द्वारा सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि डा. ए. के. सिंह सन 2012 से ही प्रतिवर्ष एक अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करते हैं।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा आशुतोष राय अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम जय राम यादव नारद भारती दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत श्रीनाथ यादव गुड्डू मद्धेशिया राजेश सिंह सुनील सिंह व एम्बुलेंस चालक इब्राहिम पठान सहित फूलचंद डोम सम्मिलित रहे।

     उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *