यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में दो अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों का अन्तिम संस्कार एक साथ ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि दिनांक 01.08.2026 को बाद पोस्टमार्टम थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 520/2026 के तहत एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव और थाना सहतवार बलिया पुलिस द्वारा पी. एम. न. 523/2026 के तहत एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव एक साथ देवाश्रम की बलिया शाखा को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उपरोक्त वर्णित दोनों अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल में पी एम न 520/2026 के तहत जी आर पी बलिया द्वारा सौंपे गए शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि देवाश्रम बलिया के अंतिम संस्कार दल के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह द्वारा जबकि 523/2026 के तहत थाना सहतवार बलिया द्वारा सौंपे गए शव को मुखाग्नि अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा दी गई।
उपरोक्त दोनों शवों के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च शाहपुर टेटिहा बलिया निवासी व सीयर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अर्चना सिंह के पति आनंद सिंह द्वारा अपने पितामह द्वय स्मृतिशेष परमानंद सिंह व स्मृति शेष राधा किसुन सिंह उर्फ़ मुखिया जी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि स्मृतिशेष परमानंद सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व डिस्ट्रिक्ट कोअपरेटिव फ़ेडरेशन बलिया के चेयरमैन थे। ज्ञातव्य हो कि समाज सेवी आनंद सिंह द्वारा एक साथ चार अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन किया गया है जिससे अभी मात्र दो अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर राजू हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह मंत्री भरत प्रसाद सदस्य अशोक वर्मा शव वाहन चालक प्रीतम राजभर व घाट संरक्षक अर्जुन डोम सम्मिलित रहे।
उपरोक्त दोनों अज्ञात शवों का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
