प्रभात अग्रवाल के आर्थिक सहयोग से थाना जी आर पी बलिया द्वारा प्रदत्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार

32 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

बतया गया कि थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 515/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 01.08.2026 को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च प्रभात इंटरप्राइजेज दुर्गा मंदिर जापलिनगंज बलिया के प्रोपरायटर व समाजसेवी प्रभात अग्रवाल द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर   राजू हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह  अंतिम संस्कार दल बलिया के  जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह   महामंत्री गणेश प्रसाद  सदस्य संतोष पासवान     शव वाहन  चालक प्रीतम राजभर व  हजौली श्मशान के संचालक अर्जुन डोम सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *