आनंद सिंह नें पूर्व सीयर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अर्धांगिनी अर्चना सिंह के सम्मान में जी आर पी बलिया द्वारा देवाश्रम को प्रदत्त अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का खर्च किया वहन

25 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

बतया गया कि थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.08.2026 को पोस्टमार्टम संख्या 544/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च शाहपुर टेटीहा बलिया के मूल निवासी आनंद सिंह द्वारा अपनी अर्धांगिनी व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सीयर बलिया के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।
बताते चलें कि आनंद सिंह द्वारा एक साथ चार अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाया गया था जिससे तीन अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार पूर्व में हो चुका है और आज चौथे अज्ञात शव का भी अंतिम संस्कार सम्पन्न हो गया l पूरा देवाश्रम परिवार आनंद सिंह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है।

    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर   राजू हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह  अंतिम संस्कार दल बलिया के  जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह   महामंत्री गणेश प्रसाद  सदस्य संतोष पासवान    व शव वाहन  चालक बृजेश राजभर व सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *