डा. देश बंधु तिवारी के आर्थिक सहयोग से थाना बैरिया बलिया द्वारा प्रदत्त अज्ञात स्त्री शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार

21 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा पूर्वान्ह में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

बतया गया कि थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 551/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम पूर्वान्ह में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहां पूर्वान्ह में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च आवास विकास कालोनी बलिया के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ न्यूरो साईकेट्रिक विशेषज्ञ डा देश बंधु तिवारी द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

 देवाश्रम परिवार, डा देश बंधु तिवारी जी के इस मानवीय संवेदना युक्त सहयोग हेतु कृतज्ञता ज्ञापित करता है।


    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर   हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह  अंतिम संस्कार दल बलिया के  जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह   महामंत्री गणेश प्रसाद  सदस्य संतोष पासवान   महाजन गुप्ता व शव वाहन  चालक बृजेश राजभर  सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *