जे पी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो हरिकेश सिंह के आर्थिक सहयोग से देवाश्रम नें किया दो अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार

49 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक साथ दो अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

बतया गया कि थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.2026 को दो अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों क्रमशः पोस्टमार्टम संख्या 599/2026 एवं पोस्टमार्टम संख्या 600/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम सायंकाल 7 बजे अन्तिम संस्कार हेतु दोनों अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों को एक साथ निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त दोनों अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल 8:30 बजे पी. एम. न. 599/2026 से संबंधित अज्ञात हिन्दू पुरुष को मुखाग्नि आशा सिंह और पी. एम. न. 600/2026 से संबंधित अज्ञात हिन्दू पुरुष शव को मुखाग्नि आशा सिंह के पति व देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को एक साथ पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च घरिहां गाजीपुर के मूल निवासी व जे पी विश्वविद्यालय छपरा सारण के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में हजौली दादा के पुरा के जंग बहादुर सिंह संवरा के ओमप्रकाश सिंह अंतिम संस्कार दल बलिया के  जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह  संयुक्त मंत्री जय प्रकाश कनौजिया   सदस्य संतोष पासवान    महाजन गुप्ता  देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह व उनकी अर्धांगिनी आशा सिंह सहित वाहन  चालक प्रीतम राजभर  सम्मिलित रहे।
उपरोक्त  दोनों अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *