यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 07.09.2026 को सायंकाल 7:00 बजे पोस्टमार्टम के उपारांत पी.एम. न. 630/2026 के तहत अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त राया गया।
उक्त अज्ञात हिन्दू
पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल 8:30 बजे देवाश्रम बलिया अंतिम संस्कार दल के सदस्य संतोष पासवान द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च किन्नूपुर जनपद मऊ निवासी व रश्मि ग्रुप कोलकाता के जनरल मैनेजर शशिकान्त सिंह द्वारा अपने पितामह स्मृतिशेष राजा राम सिंह व मातामह ग्राम हजौली दादा के पुरा जनपद बलिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कम्युनिस्ट पार्टी बलिया के पूर्व जिला मंत्री स्मृतिशेष कामरेड हरिद्वार सिंह के स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
बताते चलें कि सम्मानित दानदाता शशिकांत सिंह द्वारा एक साथ छः अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार का खर्च संस्था के एकाउंट में भेजा गया था जिससे लगातार तीसरे अज्ञात शव के अंतिम संस्कार करने के सुअवसर देवाश्रम को मिला। देवाश्रम, समाज में ऐसे लोगों के प्रति जो मानवता मात्र की भावना से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक वारिस बनते रहते हैं उनका, आजीवन ऋणी रहेगा।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह सदस्य संतोष पासवान हरिनाथ राम महाजन गुप्ता सहित वाहन चालक प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

