डा. ए के सिंह के आर्थिक सहयोग से टीम देवाश्रम नें कोतवाली मऊ द्वारा प्राप्त अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर मनाया विश्वकर्मा जयंती

35 Views

यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि कोतवाली नगर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम दिनांक 17.09.2026 को पी.एम. न. 418/2026 के तहत पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सलाहबाद मऊ निवासी व श्री साईं नर्सिंग होम नरई बांध मऊ के ख्याति लब्ध बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर ए के सिंह द्वारा अपने पिता डाक्टर महेन्द्र सिंह के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह जिला सलाहकार मऊ डाक्टर आशुतोष राय अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती जय राम यादव दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत अमरेश गुड्डू मद्धेशिया संदीप राजभर व एम्बुलेंस चालक इब्राहिम पठान सहित जितेंद्र डोम सम्मिलित रहे।

     उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *