यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 20.09.2026 को सायंकाल में बाद पोस्टमार्टम पी.एम. न. 659/2026 के तहत अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त राया गया।
उक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष
शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल जिला बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल 8 बजे देवाश्रम बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च किन्नूपुर जनपद मऊ निवासी व रश्मि ग्रुप कोलकाता के जनरल मैनेजर शशिकान्त सिंह द्वारा अपनी माँ नीलम सिंह और पिता दया नाथ सिंह के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि शशिकांत सिंह नें पिछले दिनों एक साथ छः अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च संस्था के अकाउंट में भेज चुके हैं जिसके अंतर्गत आज यह छठवीं अज्ञात शव उनके आर्थिक सहयोग से देवाश्रम द्वारा पंचतत्त्व में विलीन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह सदस्य संतोष पासवान अशोक वर्मा कान्ता प्रसाद सहित वाहन चालक प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

