180 Views
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रायपुर पट्टी में श्री प्रकाश सिंह के घर मां दुर्गा की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। बताते चले कि प्रत्येक वर्ष रामचरितमानस पाठ के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।इसी क्रम में आज रामचरितमानस के पाठ के साथ-साथ ब्राह्मणों के द्वारा पूजा पाठ भी किया गया इस अवसर पर परिवार के लोगों के साथ-साथ दोस्त, मित्र और ग्राम के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
