डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का प्रारंभ

194 Views

डी.सी.एस.के.पी.जी. कॉलेज मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का प्रारंभ प्रार्थना से हुआ डॉक्टर हरिलाल जी के द्वारा शिविरार्थियों को व्यायाम एवं योग का अभ्यास कराया गया. कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल जायसवाल के नेतृत्व में ख्वाजा जहांपुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया बौद्धिक कार्यक्रम का विषय महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नुपुर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शताक्षी सिंह उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर आकांक्षा राय ने की .मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए नुपुर अग्रवाल ने महिलाओं की जागरूकता को लेकर कहा कि महिलाएँ अपनी योग्यता हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं.महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज में नारी को वह स्थान नहीं मिल सकता, जिसकी वह हमेशा से हकदार रही है. महिला सशक्तिकरण के बिना वह सदियों पुरानी परम्पराओं और दुष्टताओं से लोहा नहीं ले सकती. बन्धनों से मुक्त होकर अपने निर्णय खुद नहीं ले सकती.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *