ठंड के मौसम में गरीब हो या अमीर सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है

52 Views

“एक नज़र इधर भी “

लेख–जय प्रकाश श्रीवास्तव
पत्रकार,समाज सेवी

ठंड के मौसम में गरीब हो या अमीर सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है खास तौर पर पानी में जब काम करना हो। महिलाओं को हमेशा अपने घर की देखरेख करना और जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है चाहे वह बच्चों की देखरेख हो या परिवार के अन्य सदस्यों की जल्दी सुबह उठना और देर रात सारे काम निपटाकर सोना।इसमें अपने ऊपर वे ध्यान नहीं दे पाती और ठंड जो ना गरीब देखता है ना अमीर ठंड लग जाने के बाद अस्पतालों के चक्कर काटना पड़ता है जिससे शरीर की हानि साथ ही साथ आर्थिक संकट भी सामने आ पड़ता है।इसलिए ठंड में अधिक से अधिक बचने का प्रयास करें कभी भी आपको पानी से संबंधित कार्य करना हो तो हमेशा ठंड के मौसम में गर्म पानी का प्रयोग करें और अपने हाथ पैर को हमेशा गर्म रखने का प्रयास करें जिससे आपका ब्लड सरकुलेशन ठीक रहेगा और ठंड से बची रहेंगी। बड़े-बड़े शहरों में तो था ही अब छोटे शहरों और यहां तक की गांवों में भी लोग बर्तन झाड़ू पोछा के लिए काम करने वाली बाई रखने लगे हैं। इसलिए आप सभी से निवेदन है कि कृपया बर्तन धोने के लिए जो बाई आपके घर आ रहीं है उनका भी ध्यान दें और ठंड के मौसम में उन्हें बर्तन धोने के लिए गर्म पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास करें जिससे वे गरीब लोग भी ठंड से बच सके और आपका भी कार्य आसानी से होता रहें। इसके लिए आप हो सके तो गीजर या गर्म पानी करने वाले राड का प्रयोग करें। ये घर-घर जाकर के काम करने वाले गरीब लोग जो इन्हीं कामों के जरिए अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं और अपने घर का खर्च चलातें हैं ऐसे लोगों का ध्यान रखते हुए सामाजिक सरोकार के रूप में यह कार्य अवश्य करें जिससे उन्हें भी ठंड से बचाया जा सके। हां और अगर हो सके तो उन्हें भी गर्म कपड़े, गर्म मोजे,चाय,कॉफी या गर्म सूप अवश्य दें क्योंकि वे भी आपके घर के एक सदस्य हैं इसलिए उनकी देखभाल करना भी आपकी एक जिम्मेदारी हैं। जीवन एक सफर है इस सफर में हर मंजिल पर अलग-अलग तरह के लोग मिलते हैं और बहुत से लोग मिलकर बिछड़ जाते हैं ईश्वर सभी के कार्यों को देखता है। अतः आप सभी लोगों की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि ईश्वर की नजर में सभी एक हैं, सबके साथ प्रेम का व्यवहार करें। आपको उस ईश्वर का धन्यवाद भी देना चाहिए जिसने आपको सुखी और समृद्ध बनाया हैं। अतः आप सभी से विनती है कि ऐसे लोगों की सहायता कर ईश्वर की नजर में भी एक अच्छा इंसान बनें रहने का एक मौका जो ईश्वर ने दिया है इसको कभी जाने ना दें और हमेशा ठंड में गरीब और असहाय लोगों की सहायता करें यही जीवन की असली सेवा है।

जय हिंद। जय भारत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *