अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वावधान में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल

22 Views

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वावधान में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में स्थानीय जन सेवकों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से नगर के मंगलम अतिथि भवन में मिला और मांग किया कि ​नवपुरवा रहजनीया अली नगर हैदर नगर तथा कम्हरिया आदि मोहल्लों में आने जाने के लिए कम ऊंचाई का अंडर पास बनाया जाए ।इस अवसर पर डा गुप्त ने कहा कि नगर के कन्हारिया और नवपुरवा आदि मुहल्ले से लगभग हजारों लोग छात्र छात्राएं रोगी तथा गरीब बुनकर समाज रेलवे ट्रैक को पैदल पारकर आता जाता है।लगभग 25000की आबादी उक्त मोहल्लों में निवास करती है। कई बार छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होचुकी है अब ट्रेनों का आवागमन बढ़ जाने से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। डा गुप्त ने माननीय मंत्री जी से कहा कि 1/29-31तथा30/32के बीच एल एच एस अंडर ब्रिज जनहित में बनाना अनिवार्य है ।इस अवसर पर व्यापार मंडल के युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने कहा कि मोहल्लों में आने जाने के ई रिक्शा आकस्मिक रोगियों की सेवा के लिए एंबुलेंस तथा मोटर साइकिल आदि के चलने के लिए रेल मंत्रालय के सहयोग से बुनकरों के जानमाल और हितों की रक्षा के लिए अंडर ब्रिज बनवाने की कृपा करें।व्यापारियों और बुनकरों की समस्याओं को मंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सलमान अहमद जमशेद अहमद अकरम प्रीमियर गनी अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *