रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे
होली के पारंपरिक धुन में होली गीत गाकर मनाया होली मिलन ।नगर के रेलवे क्रॉसिंग बालनिकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण सोमवार को श्री सुंदर काण्ड पाठ करने के बाद जमकर अबीर गुलाल और फूलों को उड़ाया गया ।इस अवसर पर प्रातः काल से ही श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र का संगीतमय जाप करते हुए श्री सुंदर काण्ड पाठ किया गया।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डॉ राम गोपाल बब्बन सिंह जयकृष्ण उपाध्याय अजय मिश्र और रिंकू मिश्रा ने होली गीतों पर जमकर ठुमका लगाया ।इस अवसर पर गोझिया और ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज राजभर लालू गुप्ता हरिप्रकाश पाठकमोती लाल विश्वकर्मा अवधेश गुप्ता राजेश सिंधी रामकुमार वर्मा सन्नी प्रजापति अनिल शर्मा रमेश शर्मा विनोद गुप्ता तरुण कुमार विनोद राय आदि मौजूद रहे।


