आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर तहसील अंतर्गत रहने वाली आकांक्षा यादव ने कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

16 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोगरिया,आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर तहसील अंतर्गत बोगरिया बाजार के पास ग्राम ऊष्मा पट्टी की रहने वाली आकांक्षा यादव जिन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ में कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताते चले कि इनकी प्रारंभिक शिक्षा आर के पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल कटहन सिंहपुर आजमगढ़ से हुई और इनका स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा श्री दुर्गा जी पी जी कॉलेज चंद्रेश्वर आजमगढ़ से पूरी हुई है। स्नातक में इन्हें पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के द्वारा गोल्ड मेडल भी दिया गया था।इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को बताया। आकांक्षा ने बताया कि माता-पिता और गुरुजनों के दिखाए गए सही दिशा निर्देश के अनुसार मैंने अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण की जिससे आज मुझे सफलता प्राप्त हुई है। आकांक्षा के पिता श्री विष्णु देव यादव श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर में एग्रीकल्चरल डिपार्मेंट में प्रोफेसर है आकांक्षा के दादाजी भी भूमि संरक्षण निरीक्षण अधिकारी रह चुके हैं।आकांक्षा के भाई थर्मल पावर कारपोरेशन में इंजीनियर है। इस तरह से देखा जाए तो आकांक्षा के पूरे परिवार में शिक्षा को अधिक से अधिक महत्व दिया गया जिस वजह से आकांक्षा को इस तरह की सफलता प्राप्त करने में बहुत ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। जैसे ही यह खबर लोगों को प्राप्त हुई उनके ग्राम सभा के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *