पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सीयर बलिया अर्चना सिंह के पति आनन्द सिंह के आर्थिक सहयोग से एक अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार

32 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में दो अज्ञात हिन्दू पुरुष शवों का अन्तिम संस्कार एक साथ ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि दिनांक 6अगस्त 2026 को बाद पोस्टमार्टम थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 535/2026 के तहत एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव देवाश्रम की बलिया शाखा को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उपरोक्त अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ रात्रिकाल में शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह द्वारा दी गई।
उपरोक्त शव के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च शाहपुर टेटिहा बलिया निवासी व सीयर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अर्चना सिंह के पति आनंद सिंह द्वारा अपनी माँ श्रीमती कमला सिंह के सम्मान में व पिता स्मृतिशेष राघवेंद्र सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया। बताते चलें कि कि समाज सेवी आनंद सिंह द्वारा एक साथ चार अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन किया गया है जिससे यह तीसरे अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया है।

उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह मंत्री सदस्य अशोक वर्मा शव वाहन चालक प्रीतम राजभर व घाट संरक्षक अर्जुन डोम सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *