लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ मऊ के जिलाध्यक्ष श्री देवी सिंह के आर्थिक सहयोग से अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार

36 Views

यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना सराय लखनसी जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम दिनांक 14.08.2026 को पी.एम. न. 368/2026 के तहत पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के जिलाध्यक्ष दया राम यादव के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च पखईपुर मऊ निवासी व लोकतंत्र रक्षक सेनानी संघ मऊ के जिलाध्यक्ष श्री देवी सिंह द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष जगदीश सिंह व माँ स्मृतिशेष राजमुना देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम जय राम यादव दयाराम यादव मालक यादव अमरेश राहुल गुड्डू मद्धेशिया व एम्बुलेंस चालक छविलाल सहित सुदामा डोम सम्मिलित रहे।

     उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *