IAS की नौकरी छोड़ राजनीति में दिव्या मित्तल की एंट्री: क्या मिर्जापुर से शुरू होगी सियासी पारी!!.राजनीति में आने का दिव्या मित्तल ने किया ऐलान कहा मुझे नहीं चाहिए पैसा बाहुबल एवं भाजपा पर किया कटाक्ष.!!

31 Views

पंकज पाराशर छतरपुर✍️
उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी और मिर्जापुर की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में प्रवेश करने का ऐलान किया है। 2013 बैच की अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने एक माह पहले IAS पद से इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकार किया गया। अब उन्होंने करीब 9 मिनट के वीडियो संदेश के जरिए अपने अगले कदम की जानकारी दी है।
दिव्या मित्तल ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगी और फिलहाल किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़ने के बजाय जनता के साथ मिलकर काम करने की बात कही है। उन्होंने प्रशासनिक सेवा के दौरान सामने आई समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई लोगों की शिकायतें सरकारी व्यवस्था तक पहुंचने के बावजूद समाधान नहीं हो पातीं।
उन्होंने स्कूल, सड़क, जमीन और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया। दिव्या मित्तल ने लोगों से सीधे जुड़ने और अपनी पहल में साथ आने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *