रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़, 19 मई 2026: हिंदुस्तान ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में आज दिनांक 19 मई दिन मंगलवार को बड़े ही और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में
- श्री सुनील कुमार सिंह, आईपीएस – डीआईजी, आजमगढ़ रेंज
- डॉ. अनिल कुमार, आईपीएस – एसपी, आजमगढ़
– *प्रो. संजीव कुमार – कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ-
उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में अनेकों विद्यालयों के प्रधानाचार्य और उनके विद्यालय के 2025 के ओलंपियाड परीक्षा में शामिल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे भी उपस्थित रहें। जिसमें ठाकुर विद्या मंदिर ग्लोबल स्कूल, कैथी शंकरपुर लालगंज के कक्षा-2 के छात्र मास्टर रेयांश मिश्रा ने आजमगढ़ जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रू.का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी विद्यालय के अन्य छात्रों को भी हिंदुस्तान ओलंपियाड के आयोजकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें –
- कक्षा 9: वरुण सिंह और रिद्धिमा सोनी
- कक्षा 6: यशराज सिंह, वैष्णवी राय,अनिका श्रीवास्तव
- *कक्षा 3 की नवीशा सिंह
इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं हिंदुस्तान ओलंपियाड के आयोजकों ने सभी विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l



