आजमगढ़। एक तरफ जहां सरकार न्याय और समानता की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ लेखपाल मिलकर के सरकार की सोच के विपरीत कार्य कर रहे हैं।जनपद के मेंहनगर तहसील अंतर्गत फुलाईच गाँव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली है।ग्रामीणों ने चकबंदी लेखपाल जय प्रकाश पर चकबंदी नियमावली की अनदेखी कर,खुली बैठक न कराने तथा दलालों के माध्यम से धन उगाही कर मनमाने ढंग से चक स्थानांतरण और सीमांकन करने का आरोप लगाया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने गाँव में एकत्र होकर लेखपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “लेखपाल मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चकबंदी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि बिना खुली बैठक आयोजित किए ही कई किसानों के चक बदले गए तथा कुछ स्थानों पर नियमों की अनदेखी करते हुए चक काटे और स्थानांतरित किए गए हैं।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लेखपाल जय प्रकाश कथित रूप से दलालों के माध्यम से पैसे लेकर चकबंदी नियमावली के विपरीत कार्य कर रहे हैं। इससे किसानों में असंतोष और आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस भी शामिल है पुलिस वाले आकर के हम लोगों को बार-बार धमकी दे रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जिलाधिकारी आजमगढ़ से शिकायत कर आंदोलन को और तेज करेंगे।
हालांकि, इस मामले में चकबंदी विभाग के CO राजीव कुमार सिंह ने मीडिया से टेलीफ़ोन वार्ता करते हुए बताया की इसकी जांच करायी जायेगी लेखपाल व कानूनगो के दोषी पाए जाने पर शक्त कार्यवाही किया जायेगा co स्तर पर आपत्ति को सुनवाई करते हुए नियमावली अनुसार मौका मुवायना कर मूल चक वापस किया जायेगा।
आजमगढ़ जनपद के फुलाईच गाँव में चकबंदी लेखपाल पर अनियमितता और धन उगाही का गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से लगाई न्याय की गुहार
44 Views
