हजौली /बसंतपुर निवासी दया नाथ सिंह के आर्थिक सहयोग से जीआर पी बलिया द्वारा प्रदत अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार।

68 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

बतया गया कि थाना जी आर पी बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 478/2026 के तहतदिनांक 17.07.2026देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा आज के सम्मानित दानदाता बसंतपुर बलिया निवासी दया नाथ सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहाँ सायंकाल में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह की अर्धांगिनी आशा सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ग्राम हजौली बलिया के मूल निवासी व वर्तमान में बसंतपुर बलिया निवासी दया नाथ सिंह द्वारा अपने नाना स्मृतिशेष नथून सिंह व नानी स्मृतिशेष सिदसिया देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर  हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह दया नाथ सिंह अंतिम संस्कार दल बलिया के  अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह   महामंत्री गणेश प्रसाद सदस्य संतोष पासवान   महाजन गुप्ता  शव वाहन  चालक प्रीतम राजभर व आशा सिंह सहित हजौली श्मशान के संचालक अर्जुन डोम सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के द्वारा रात्रिकाल में ही संरक्षित कर लिया गया जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *