डा. कुसुम वर्मा के आर्थिक सहयोग से थाना जी आर पी मऊ द्वारा प्राप्त अज्ञात हिन्दू स्त्री शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार

38 Views

यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि कोतवाली नगर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम दिनांक 21.09.2026 को पी.एम. न. 428/2026 के तहत पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम अंतिम संस्कार दल के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में शव को देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा आशुतोष राय द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च आशीष मल्टीस्पेशलीटी नर्सिंग होम सहादत पुरा मऊ की ख्यातिलब्ध वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा कुसुम वर्मा द्वारा सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डाक्टर आशुतोष राय अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम नारद भारती जय राम यादव दयाराम यादव मालक यादव शैलेन्द्र रावत अमरेश गुड्डू मद्धेशिया श्रीनाथ संदीप राजभर व एम्बुलेंस चालक इब्राहिम पठान सहित महेन्द्र डोम सम्मिलित रहे।

     उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *