मेहनाजपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक शादाब खान का इलाज के दौरान वाराणसी में निधन पुलिस विभाग में शोक की लहर

31 Views

आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक शादाब खान का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की रात को निधन हो गया वह विभागीय अवकाश लेकर अपना इलाज करवा रहे थे असमयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शादाब खान स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे थे जिसकी वजह से उन्होंने कुछ दिन पहले उच्च अधिकारियों से अवकाश लिया था और वाराणसी के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में अपना इलाज कर रहे थे बीती रात उनकी हालत बिगड़ती गई और तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका
कर्तव्निष्ठ और मिलनसार स्वभाव के धनी उपनिरीक्षक शादाब खान के निधन की खबर जैसे ही पुलिस विभाग को मिली महकमें मे शोक की लहर दौड़ गई उनके साथियों थाना स्टाफ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयो ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवार परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की उनके परिजन के द्वारा पुलिस विभाग को सूचना दी गई और नियमानुसार आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *