यूपी मऊ l देव सेवा समिति मिल रोड परदहा मऊ द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ पुलिस द्वारा बाद पोस्टमार्टम दिनांक 25.08.2026 को पी.एम. न. 380/2026 के तहत पूर्वांह में देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु निःशुल्क प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल मऊ के महामंत्री नारद भारती के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च बकवल मऊ निवासी व देवाश्रम मऊ के जिला सारथी अरविन्द सिंह द्वारा अपने पिता दिनेश सिंह के सम्मान में व माँ स्मृतिशेष बादामी देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह अंतिम संस्कार दल के पदाधिकारीगण क्रमशः रामनाथ राम जय राम यादव दयाराम यादव मालक यादव नारद भारती संदीप राजभर गुड्डू मद्धेशिया शैलेन्द्र रावत व एम्बुलेंस चालक इब्राहिम सहित फूलचंद डोम सम्मिलित रहे।
उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।

