यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 570/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 17.08.2026 को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम बलिया अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहां रात्रिकाल में देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च कसेसर – कसौन्डर बलिया निवासी, दि आर एस पैलेस मऊ के मालिक, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक व देवाश्रम के पूर्वान्चल संयोजक राजा आनन्द ज्योति सिंह द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष रमाशंकर सिंह इंजिनियर साहब की स्मृति में व माँ श्रीमती शैल कुमारी सिंह के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।
बताते चलें कि लगातार दूसरे अज्ञात शव का खर्च भी राजा आनंद ज्योति सिंह द्वारा ही वहन किया गया इसके पूर्व थाना फेफना द्वारा प्राप्त अज्ञात शव का खर्च भी आप द्वारा ही वहन किया गए था।
देवाश्रम परिवार, राजा आनन्द ज्योति सिंह द्वारा मानवता मात्र की भावना से अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार का खर्च वहन करने हेतु इनका सादर अभिनन्दन करता है।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह देवाश्रम अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ महामंत्री गणेश प्रसाद सदस्य संतोष पासवान अरुण कुमार व शव वाहन चालक प्रीतम राजभर सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।

