दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट वीडियो वायरल

203 Views

रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। इस बारे में जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह घटना चार दिन पूर्व की है मारपीट में दोनों पक्षों को चोटे लगी हैं जिनका उपचार कराया जा रहा है। इसके संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई थी।पुलिस ने इस मामले को लेकर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है दोनों पक्षों का अपराधी इतिहास है। इसके साथ ही आपराधिक इतिहास निकलवाया जा रहा है इन पर 117 सीआरपीसी के अंतर्गत भारी धनराशि से पाबंद किया गया है। इसके साथ ही साथ उनके साथ कठोर कार्रवाई करते हुए अपराधिक इतिहास को देखते हुए इनके ऊपर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *