राजा आनन्द ज्योति सिंह के आर्थिक सहयोग से थाना फेफना बलिया द्वारा प्राप्त अज्ञात हिन्दू शव का देवाश्रम ने किया अंतिम संस्कार

19 Views

यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा रात्रिकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार ग्राम सभा हजौली बलिया के पहलवान बाबा मंदिर के समीप स्थित श्मशान में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।

बतया गया कि थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 569/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 16.08.2026 को सायंकाल में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया।
उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम बलिया अंतिम संस्कार दल के महामंत्री गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर ग्राम सभा हजौली बलिया के श्मशान पहुंची जहां रात्रिकाल में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च कसेसर – कसौन्डर बलिया निवासी, दि आर एस पैलेस मऊ के मालिक, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक व देवाश्रम के पूर्वान्चल संयोजक राजा आनन्द ज्योति सिंह द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष रमाशंकर सिंह इंजिनियर साहब की स्मृति में व माँ श्रीमती शैल कुमारी सिंह के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।

 देवाश्रम परिवार, राजा आनन्द ज्योति सिंह के इस मानवीय संवेदना की पराकाष्ठा युक्त सहयोग हेतु कृतज्ञता ज्ञापित करता है।


    उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर   हजौली बलिया निवासी जंग बहादुर सिंह  अंतिम संस्कार दल बलिया के  जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ    महामंत्री गणेश प्रसाद  सदस्य संतोष पासवान  अरुण कुमार व शव वाहन  चालक बृजेश राजभर  सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *